April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार लोगों को ग्रामीणों ने महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में ताड़ी दुकानों में छापेमारी करने गई पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान शराब के नशे में धूत्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार लोगों को ग्रामीणों ने महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया। सड़क जाम के दौरान लोगो ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की वही लोगो ने पुलिस वैन को भी क्षति पहुंचाई। इस मामले में पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहुआरा गांव में ताड़ी दुकानों में देशी शराब बेचने एवं लोगो को पिलाने की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई थी।इस दौरान पुलिस ने कई ताड़ी दुकानों में बनावटी ताड़ी को विनष्ट कर दिया था साथ ही ताड़ी पी रहे चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। चारो लोगो की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस वैन को बहुआरा चौक पर चारो तरफ से घेर लिया तथा महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पातेपुर थानाध्यक्ष शुभांक मिश्रा के साथ भी लोगो ने धक्का मुक्की करते हुए बदसुलूकी करने लगे। स्थानीय लोगो ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ जमकर गाली गलौज भी किया है। जिसके बाद पुलिस गिरफ्तार चारो नशेड़ियों को छोड़ने पर विवश हो गई। लोगो के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी गिरफ्तार लोगो को छोड़ना ही मुनासिब समझा तथा सभी को छोड़ दिया। सड़क जाम के दौरान जिला पार्षद सदस्य रीना चौधरी भी मौके पर मौजूद रही। जिलापरिषद सदस्य सुश्री चौधरी ने बताया कि पुलिस बार बार पासी समाज के लोगो को परेशान करती है। पासी समाज के लोगो को टारगेट कर छापेमारी कर ताड़ी को नष्ट कर देती है जिससे पासी समाज के लोगो मे दहशत का माहौल कायम है। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने बताया कि बहुआरा गांव में शराब धंधेबाजो के विरुद्ध छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने एवं सरकारी काम मे बाधा डालने वाले लोगो की पहचान की जा रही है इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.