नयागांव में वृक्षारोपण कर मनाया गया नशामुक्ति दिवस–
नयागांव में वृक्षारोपण कर मनाया गया नशामुक्ति दिवस–
नयागांव(सारण)नयागांव थाना परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा शराब नहीं पीने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने अन्य सभी पुलिसकर्मियों को शराब न पीने व पिलाने की शपथ दिलाई।इस दौरान थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए।थानाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं आमलोगों को नशा करने से होने वाली परेशानी से लोगों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो हमारे समाज के युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है।शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है।इस मौके पर मुख्यरूप से एएसआई छत्तीस प्रसाद सिंह,पीएसआई सरिता कुमारी,गीतेश कुमार, हवलदार मनोज कुमार, निर्मला कुमारी, बैजू शर्मा,अभिषेक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
