April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रामीण स्तर तक हो पोषण का प्रचार प्रसार : डीडीसी

ग्रामीण स्तर तक हो पोषण का प्रचार प्रसार : डीडीसी

– मडुआ से बनाये व्यंजन

मुजफ्फरपुर, 25 जून।
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आज समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त मुजफ्फरपुर आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति/पोषण समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आइसीडीएस, कृषि, आयुष, जीविका, प्लान इंडिया, अलाइव एंड थराईव, केयर इन्डिया  सभी विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पोषण की दिशा में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सुझाव दिया गया कि  आईं सी डी एस मिलेट्स जैसे मरुआ  से कुछ ऐसा व्यंजन बनाया जाए जिसे बच्चे आसानी से खा ले और इससे उनका पोषण स्तर भी सुधरे।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि एमसीपी कार्ड में हरेक बिंदुओ को एएनएम द्वारा भरा जाना चाहिए। इसके लिए सिविल सर्जन अपने स्तर से सभी एएनएम को निर्देशित करे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिलाओं को  आयरन की गोलियां ए एन सी जांच के समय शत प्रतिशत उपलब्ध कराए। सभी आंगनवाडी केंद्रों पर ए एन सी जांच शत प्रतिशत       कराए, wifs प्रोग्राम के तहत सभी किशोरियों को आयरन कि गोली दी जाए साथ ही इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए  शिक्षा विभाग, आईंसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारियों का एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कराया जाए  साथ ही  प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण  भी कराया जाए।
पंचायती राज के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शेष बचे 1416 आंगनवाडी केंद्रों को नल जल योजना से आच्छादित जल्द से जल्द किया जाए।
डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप को पोषण की आदतों में बदलाव हेतु प्रशिक्षण शत प्रतिशत कराया  जाए।
धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती चांदनी सिंह के द्वारा की गई । बैठक में डीआरडीए डायरेक्टर श्री चंदन चौहान, सिविल सर्जन, एसडीओ पूर्वी, एसडीओ पश्चिमी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह, अलाइव एंड थराइव की डिप्टी डायरेक्टर अनुपमा श्रीवास्तव , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीपीओ एसएसए, सीडीपीओ कांटी, सीडीपीओ सदर, श्री राहुल कुमार पीएम्एमभीवाई, श्री मनीष कुमार राष्ट्रीय पोषण मिशन, जिला  कार्यक्रम प्रबंधक,जीविका, अलाइव एंड थराइव के प्रतिनिधी, डीआरपी प्लान इन्डिया सुचंद्रा सरकार, डीटीओ ऑन  केयर इन्डिया, जिला आयुष के प्रतिनिधि  एवम्  फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित रहे । इस बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र अतिकुपोषित बच्चो की पहचान कर भेजे जाने हेतु निर्देश दिया गया ।
इस बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पोषण के लक्ष्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं सभी समन्वय विभाग को पोषण के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सहयोग की भी अपील की गई। जिला समन्वयक, राष्ट्रीय पोषण मिशन सुषमा ने पीपीटी के माध्यम से सभी विभागों द्वारा किए गए कार्यों की  विस्तारपूर्वक जानकारी दी  साथ  सभी कार्यक्रमों से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.