April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए चलाया गया महाअभियान -प्रखंडों में अधिकारियों द्वारा की गई मॉनिटरिंग

सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए चलाया गया महाअभियान

-प्रखंडों में अधिकारियों द्वारा की गई मॉनिटरिंग

बेतिया, 27 जून।
वर्तमान में कोविड19 के संक्रमण को देखते हुए कोविड 19 टीकाकरण सुदृढ़ कराए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी जिला स्वास्थ्य समिति को निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर 27 जून को अबतक छूटे हुये लोगों के कोरोना रोधी टीकाकरण के लिये कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया गया । इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने अधिकारियों तथा संस्थाओं को प्रत्येक प्रखण्ड में मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया था । इसके लिए एएनएम की सहायता से वैसे लोगों को जो अभी तक कोविड टीका करण नहीं कराया है उन्हें चिह्नित कर के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पहले से टीका लेने वाले सदस्यों से सर्टिफिकेट की मांग की जायेगी, ताकि कोई भी सदस्य बगैर टीका के छूटे नहीं। जिले के केयर इंडिया के डीटीएल एवम डीटीओ ऑन संदीप कुमार, भितहा ब्लॉक तथा विजय प्रकाश पांडे ने ठकरहा ब्लॉक का निरीक्षण किया, जिसमें दो बजे तक 149 टीकाकरण हुआ था । डीटीएल केयर ने बताया कि दोपहर दो बजे तक भितहा ब्लॉक के 247 लोगों को टीकाकृत किया गया है। इस कोविड टीकाकारण महा अभियान में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (एसपीओ) डॉ सुनील कुमार ने पश्चिमी चंपारण जिला के कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया । वहीं जिले के अन्य प्रखंडों में भी टीकाकरण अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग उम्र के लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को और ज्यादा गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर घर दस्तक अभियान शुरू किया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण महा आभियान के द्वारा उच्च स्तर पर टीकाकृत किया जाना है ।
इस महा आभियान के तहत सभी आयु वर्ग को टीकाकृत करना है। प्रीकॉशन डोज के अनुसार व 12 से14, 15 से 18, 18 से 59 व 60 प्लस के सभी लाभार्थियों को टीकाकृत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.