April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वर्णकारों ने पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
ज़िले में स्वर्णकारों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के स्वर्णकारों ने मंगलवार को अपनी अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। पातेपुर प्रखंड स्वर्णकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरकिशोर प्रसाद के नृततव में स्वर्णकारों ने पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया। सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामप्रवेश गुप्ता, संतोष कुमार, रामचंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार,अनील साह, राकेश साह, संतोष सोनी, पप्पु साह कुमार पंकज, आदि के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वर्ण व्यवसाई उपस्थित थे। स्वर्ण व्यवसाई ने एक स्वर में स्वर्ण व्यवसाई की सुरक्षा एवं अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के साथ ही ज़िले भड में अपराध पर अंकुश लगाने की सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की। स्वर्णकारों ने कहा कि बुधवार को भी पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वर्ण व्यवसाई घटना के विरोध में अपनी अपनी दुकानें बंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.