बीडीओ को आवेदन देकर मालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नल जल में भारी अनीयमितता बरते जाने की शिकायत की है।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
जनता दल यू के प्रखंड महासचिव ब्रजेश कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर मालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नल जल में भारी अनीयमितता बरते जाने की शिकायत की है।
बीडीओ को दिए गए आवेदन में ब्रजेश कुमार के द्वारा बताया गया है कि मालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में पीएचडी के द्वारा नल जल का कार्य करवाया गया था। जिसमें प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं कराया गया नल जल का पाइप मात्र जमीन के एक फिट निचे ही गाड़ा गया है जिस वजह से पानी तुरंत गर्म हो जाता है। उन्होंने ने बताया है कि लगभग एक महीने से वार्ड के लोगों को नल जल का पानी भी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। इसकी शिक़ायत जेई से करने पर वे अनाप शनाप बात करते हैं। आवेदक ने बीडीओ से मामले की जांच कर अविलंब पानी चालु कराने एवं दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
