April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इस बार सावन में होंगे चार सोमवारी

इस बार सावन में होंगे चार सोमवारी
महुआ। Navneet kumar
इस बार सावन में चार सोमवारी होंगे। सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। बोल बम जाने की तैयारी में शिवभक्त जुट गए हैं। यहां शिव भक्तों ने बताया कि वह सावन के तीसरी सोमवारी पर महुआ में मंगाए गए पवित्र गंगाजल को लेकर जलाभिषेक के लिए बाबा बटेश्वर नाथ धाम पानापुर धंधुआ जाएंगे।
बीते 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण लोग कांवर लेकर शिव के दरबार में नहीं पहुंच रहे थे। इस बार वे मन्नत को लेकर श्रद्धालु पहलेजा धाम से दक्षिण वाहिनी गंगा जल लेकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचेंगे। इस बार महुआ हाजीपुर मार्ग कांवड़ियों की भीड़ और बोल बम के नारों से गुंजा मान होगा। कावरिए डाक बम जाने की तैयारी में लगे हैं। सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पर रविवार को डाक कावड़ियों की भीड़ विभिन्न मार्गों पर उमड़ेगी। महुआ हाजीपुर मार्ग से कावड़िए पहलेजा धाम से दक्षिण वाहिनी गंगा जल लेकर बाबा बटेश्वर नाथ धाम डभैच, खगेश्वरनाथ धाम मतलूपुर पूसा, शिव मंदिर बाजीतपुर, सुक्की सहित विभिन्न स्थानों के लिए जाते हैं। महुआ हाजीपुर मार्ग प्रत्येक सोमवारी के पूर्व संध्या पर रविवार को बोलबम नारों से गुंजायमान हो उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.