श्री लक्ष्मीनारायण विराट महायज्ञ का समापन आज
श्री लक्ष्मीनारायण विराट महायज्ञ का समापन आज
महुआ। Navneet kumar
श्री 1008 लक्ष्मीनारायण विराट महायज्ञ में गुरुवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए तो लोगों का तांता लगा रहा। यज्ञ देवता की पूजा कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि के साथ मौसम को अनुकूल रखने के लिए कामना की। यज्ञ का विधिवत पूर्णाहुति शुक्रवार को किया जाएगा।
यहां दूधिया जी महाराज ने बताया कि लक्ष्मीनारायण महायज्ञ होने से क्षेत्र में सुख समृद्धि आती है और किसानों के खेत खलिहान अन्न धन से भरते हैं। विराट महायज्ञ महुआ के पश्चिम क्षेत्र बोअरिया गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में हो रहा है। शुक्रवार तक चलने वाले इस विराट महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाओं की तो अपार भीड़ हो रही है। शाम ढलने के साथ यज्ञ परिसर चकाचौंध रोशनी से नहला उठता है। रात में लोगों की भीड़ उमड़ने से इलाका गुलजार हो उठता है। यहां मेला आने वाले लोगों के लिए झूला, सर्कस, जादूगर, खेल तमाशे, मीना बाजार, विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी है। ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। यहां साधु संत डेरा डाल रखे हैं और उनका प्रवचन भी हो रहा है। यज्ञ में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अखंड भंडारा भी चल रहा है।
