April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के नगर स्थित कर्पूरी भवन में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने को लेकर हुआ। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने देसरी प्रखंड के नयागंज निवासी मनोज कुमार को सर्वसम्मती से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के वैशाली जिला अध्यक्ष का कमान सौंपा है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को पूर्ण मुस्तैदी एवं तन मन धन से पार्टी के प्रति कार्य करने को कहा है। वही दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी का पिलर होता है जब हमारा पिलर मजबूत होगा तो निश्चित ही हमारा घर भी बजबूत होगा। श्री दाहा ने यह भी कहा सभी प्रकोष्ठों को हर बूथ दस यूथ पर कार्य करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। बैठक में मुख्य रूप से रालोजपा के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय,प्रदेश संगठन सचिव चंदन गांधी,शिवनाथ पासवान,जयप्रकाश गुप्ता नकुल,प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह,वैशाली जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,सहदेई प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,छात्र नगर अध्यक्ष अनीश कुमार,नितेश कुमार सिंह,जिला महासचिव छोटे पासवान,उमेश पासवान,रविन्द्र पासवान,अनिकेत भारद्वाज,पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.