April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कपड़ा दुकानदार पर बदमाशों ने चलाई गोली महुआ थाने के कन्हौली बाजार की घटना

कपड़ा दुकानदार पर बदमाशों ने चलाई गोली
महुआ थाने के कन्हौली बाजार की घटना, भुक्तभोगी ने दिया थाने को आवेदन, पुलिस कर रही पड़ताल
महुआ, नवनीत कुमार
कपड़ा दुकानदार पर बदमाश ने गोली चलाई। हालांकि भगवान का शुक्र था कि वे बाल-बाल बच गए। घटना से दुकानदार भी नहीं उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। वाक्या महुआ थाने के कन्हौली बाजार की है।
कन्हौली बाजार निवासी कपड़ा दुकानदार बम शंकर चौधरी के पुत्र सनोज कुमार जायसवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि बे अपने घरेलू काम से महद्दीनगर गए हुए थे। वहां से लौटने में रात करीब 9:00 बज गई। उन्होंने जब अपने कपड़ा दुकान पर आकर परिजन को फोन किया। परिजन द्वारा गेट का ताला खोलकर उन्हें अंदर प्रवेश कराया गया था कि गोली चलने की आवाज आई। जिससे वे डर गए। दूसरे दिन सुबह में जब उन्होंने अपने दुकान के शटर पर गोली का निशान देखा तो काफी भयभीत हो गए। यह घटना बीते 22 जून की बताई गई है। घटना के बाद वह डरे सहमें दुकान खोल रहे थे। इसी बीच वे कई दिनों बाद बैंक के काम से रानीपोखर जा रहे थे तो कन्हौली शैलेश स्थान के पास बदमाश द्वारा उन्हें बाइक से घेराव किया गया। यह घटना की जानकारी उन्होंने विभिन्न लोगों को दिया। लोगों द्वारा उन्हें बताए जाने पर फिर बाद में वे पुलिस को सूचना दी। भुक्तभोगी द्वारा बाजार के ही एक व्यक्ति को नामजद और पांच ऊह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी तहकीकात की जिम्मेवारी अवर निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की और वह अगली कार्रवाई में जुट गई है। रविवार को भुक्तभोगी द्वारा बताया गया कि घटना से वे लोग सहमें हुए हैं। शाम होने के साथ ही दुकान बंद कर पूरे परिवार घर में बंद हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.