April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव
महुआ। संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद की गई। महुआ पुलिस ने थाने के लगुरांव में रविवार कि सुबह एक शव को बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के लीची गाछी में एक युवक का डेट बाडी पड़ा है। इस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान लगुरांव निवासी भूल्ला राय के पुत्र 19 वर्षीय बबलू कुमार उर्फ बब्बू के रूप में हुई। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि शव के पास से थाइमेट और कीट नाशक दवाएं मिली है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की खुलासा होगी।

शराब मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
महुआ। शराब बरामद मामले में पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ सिंहराय निवासी जगन्नाथ सिंह और उनके पुत्र रंजन कुमार को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

उत्पाद अधिनियम मामले में दो भेजे गए जेल
महुआ। उत्पाद अधिनियम मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि थाने के भदवास निवासी मिश्रीलाल राय को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया। साथ ही कड़ियों भोरहा निवासी अजीत कुमार राय को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब माफिया पर पुलिस नकेल जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर सघन गश्ती और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
खबर नवनीत कुमार महुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.