महा अभियान के तहत 32 सौ लोगों को दिए गए टीके प्रिकॉशन डोज लेने वालों की बढी तादाद
महा अभियान के तहत 32 सौ लोगों को दिए गए टीके
प्रिकॉशन डोज लेने वालों की बढी तादाद
रिपोर्ट नवनीत कुमार,महुआ वैशाली। वैशाली/ महुआ अस्पताल प्रशासन द्वारा गुरुवार को 32 जगहों पर शिविर लगाकर विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए शिविर पर लोगों की भीड़ होती रही। इसमें प्रिकॉशन डोज लेने वालों की तादाद अधिक रही।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कोविड के बढ़ते मरीजों को देखते हुए टीकाकरण अभियान जोर शोर से किया जा रहा है। यहां अस्पताल के अलावा विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। सिविर लगाए जाने से लोगों को टीकाकरण कराने में सुविधा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शिविर पर पहुंचकर टीका ले रहे हैं। यह भी बताया गया कि प्रिकॉशन डोज लेने वालों की तादाद अधिक है। बताया गया कि यहां करीब 4 हजार लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित करने का लक्ष्य था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश आदि सक्रिय होकर अभियान इस सफलता में लगे रहे।
पीएचसी के अलावा इन जगहों पर लगे थे टीकाकरण शिविर:
मध्य विद्यालय बालक महुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर ओस्ती, फोकी फैक्ट्री खानपट्टी, मंगुराही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भागवतपुर तरोड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र मारगी, आंगनबाड़ी केंद्र ताजपुर बुजुर्ग, मकसूदपुर ताज, मोहनपुर, मध्य विद्यालय सिंघाड़ा, आंगनवाड़ी केंद्र भूतनाथ चौक, उप स्वास्थ्य केंद्र बालू घाट, महादेव मठ, प्राथमिक विद्यालय चकदादन, स्वास्थ्य उप केंद्र हुसैनीपुर, कन्हौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर चकूमर, गुरुकुल छतवारा, स्वास्थ्य उप केंद्र फुलवरिया, कन्या विद्यालय गरजौल, स्वास्थ्य केंद्र छितरौली, चांदपुर सलखानी, दूध सेंटर अलीपुर, आंगनवाड़ी केंद्र जलालपुर, मोहनपुर धनराज, मधौल कुम्हार टोला, मिर्जानगर मुकरी, गद्दोपुर स्कूल, गोरीगामा, आंगनवाड़ी केंद्र हरपुर बेलवा, सिहपुर, सहदुल्लाह चक, विस्कुरबा और महुआ मुकुंदपुर।
