April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सर्व बाधा मुक्ति केंद्र के संस्थापक सह कामाख्या सिद्धि प्राप्त गुरु जयराज बाबा (तंत्र ज्योतिष) ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने शिष्य को आशीर्वाद दिया

सर्व बाधा मुक्ति केंद्र के संस्थापक सह कामाख्या सिद्धि प्राप्त गुरु जयराज बाबा (तंत्र ज्योतिष) ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने शिष्य को आशीर्वाद दिया

सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट पटना

पटना:सर्व बाधा मुक्ति केंद्र के संस्थापक सह कामाख्या सिद्धि प्राप्त गुरु जयराज बाबा (तंत्र ज्योतिष) ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने शिष्य को आशीर्वाद दिया एवं गुरु मंत्र एबं गुरु दीक्षा देकर लाभान्वित किया।
सर्व बाधा मुक्ति केंद्र के संस्थापक सह कामाख्या सिद्धि प्राप्त गुरु जयराज बाबा (तंत्र ज्योतिष) ने कहा कि पूर्णिमा का पवित्र त्योहार है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है। नारद पुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है। गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.