April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के लदहो पंचायत भवन परिसर में मुखिया किशोरी देवी की अध्यक्षता में अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ मनोज कुमार राय,बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी, जिला पार्षद सदस्य रामबाबू चौधरी, पीओ राशिद अशरफ़, पीटीए अरुण कुमार, महिला प्रवेक्षिका अनीता कुमारी, पंचायत सचिव शिवकुमार, रोजगार सेवक राजेश कुमार, सीआई राम नरेश पासवान, सरपंच चुलाही बैठा,उप मुखिया सुंदरेश्वर राय, पंचायत समिति सदस्य रामबाबू पासवान, पीआरएस राजेश पासवान, आदि के साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में विभिन्न मामलों के कुल 57 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नाम जोड़ने के लिए 8 नल जल नाली गली में 4 भुमि विवाद के 9 आपूर्ति के 22 मनरेगा 1 एवं अन्य के 1 3 आवेदन प्राप्त किए गए प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन के लिए सम्बोधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों को भेज दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं सभी वार्ड सदस्यों के साथ ही भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.