युवक को घातक हथियार से किया लहूलुहान: वीडियो हुआ वायरल
युवक को घातक हथियार से किया लहूलुहान: वीडियो हुआ वायरल
महुआ, नवनीत कुमार
एक युवक को सरेआम सड़क पर ना सिर्फ पिटाई की बल्कि इसे घातक हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इसका वीडियो वायरल किया गया है। घायल का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में किया गया। यह घटना महुआ थाना के जहांगीरपुर सलखनी गांव की है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार थाने के जहांगीरपुर सलखनी वार्ड संख्या 4 निवासी नगीना महतो के पुत्र लाल बाबू महतो को सड़क पर खुलेआम लाठी-डंडे से पिटाई की गई।
इतना ही नहीं उसे दबोच कर पटक दिया गया और चाकू और अन्य घातक हथियार से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति उसे पटककर हमला बोल रहा है। जबकि आसपास से गुजर रहे लोग मुख दर्शक बने हैं। घटना बीते गुरुवर की बताई गई है शनिवार को इस घटना की पुष्टि उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया के पति टुनटुन महतो ने भी की। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के कारण लालबाबू महतो पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गर्दन काटने की कोशिश की गई। घायल का इलाज चल रहा है। भुक्तभोगी परिवार थाने पर पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने घायल के परिजनों की फरियाद को सुना और इसे जांच का आदेश दिया।
