April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैंगो फेस्टिवल पर बच्चों में दिखी खुशियां अपार

मैंगो फेस्टिवल पर बच्चों में दिखी खुशियां अपार
महुआ, नवनीत कुमार
मैंगो फेस्टिवल पर बच्चों में खुशियां अपार दिखी। यहां शनिवार को पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर के पास संत जोसेफ स्कूल में बच्चों के बीच मैंगो फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रम किए गए।
इस फेस्टिवल के मौके पर बच्चों ने सभी फलों का राजा आम को बताया। इसके स्वाद को अलबेला बताया। कहा कि अपने आप में बहुत ही सुंदर और मधुर फल है। जिसे खाने से स्वाद के साथ शक्ति भी मिलती है। यहां स्कूल की प्राचार्य सीमा सिंह ने बताया कि इस समय आम का मौसम चल रहा है। यह सभी फलों का राजा है। बच्चों में इसकी जानकारी देने के लिए यह फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर आम के स्टाल लगाए गए। जिसमें विभिन्न किस्म के आमों को दिखाया गया। यहां बच्चों को आम खिलाकर उसके स्वाद पर चर्चा की गई। साथ ही आम से बने आचार, चटनी आदि को भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.