April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़े गये

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा दुर्गापुर गांव में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल महुआ द्वारा छापेमारी के दौरान तीन उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर विभाग के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डभैच्छ के कनीय अभियंता के द्वारा पातेपुर थाने में तीनों उपभोकताओ के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त तीनों उपभोक्ताओं के पूर्व में बिजली बिल जमा नही करने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था।

डभैच बिजली पावर सबस्टेशन के जेई विनय कुमार सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराए गए प्राथिमिकी के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रमंडल महुआ के कार्यपालक अभियंता द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पातेपुर के सिमरवाड़ा दुर्गापुर गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया था। छापेमारी के दौरान उक्त गांव निवासी मीणा देवी जिनका उपभोक्ता संख्या 121500 96689, महेश पासवान जिनका उपभोक्ता संख्या 133 100899636 एवं सुचिता देवी जिनका उपभोक्ता संख्या 12150076740 द्वारा अपने आवास परिसर में स्थित मेन एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली का उपभोग करते पकड़ा गय। उक्त तीनों उपभोक्ताओं का पूर्व में बकाया बिजली बिल जमा नही किये जाने पर बिजली संबंध विच्छेद किया जा चुका था। उक्त उपभोकताओ द्वारा बिजली चोरी किये जाने से लाखों रुपये का नुकसान विभाग को पहुंचा है।इस मामले में जेई ने तीनों उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.