April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पीएचसी के अलावा 35 जगहों पर लगाए गए थे शिविर

महुआ पीएचसी के अलावा 35 जगहों पर लगाए गए थे शिविर
टीका लेने के लिए खराब मौसम में भी पहुंचे लोग, प्रिकॉशन डोज लेने के लिए मची रही होड़
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ अस्पताल प्रशासन द्वारा गुरुवार को महा अभियान के तहत 35 जगहों पर शिविर लगाकर 4,000 से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया। टीका लेने के लिए सभी शिविरों पर लोगों की भीड़ रही। खराब मौसम के बावजूद शिविर पर लोग पहुंचे और गोविड रोधी टीके लिए।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश आदि ने सक्रियता बररते हुए इस महा अभियान को सफल बनाया। यहां पीएचसी सहित 35 जगहों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए थे। जहां पर लोगों का टीकाकरण किया गया। बताया गया कि प्रिकॉशन डोज लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि कोविड के बढते संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी बरती जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए महा अभियान के तहत जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि उन्हें टीका लेने के लिए दूर जाना नहीं पड़े। यह भी बताया गया कि लोगों में जागरूकता आई है और वे स्वयं पहुंचकर टीकाकरण करा रहे हैं। बताया गया कि इस महा अभियान के तहत 4200 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 4025 लोगों ने टीकाकरण कराया। यह शिविर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर लगाया गया था। अभियान की सफलता को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा शिविरों पर दौड़ लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.