पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान महुआ, नवनीत कुमार
पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड के कर्पूरी सभागार में गुरुवार को स्व रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्व रामचंद्र पासवान दलित, शोषित, वंचित वर्ग की अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। स्व राम विलास पासवान के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा सहयोग रहा है। खासकर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार धाराओं के प्रति कार्य करते रहें। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस से मिलकर पार्टी को मजबूती देने का काम किया। मौके पर उपस्थित रालोजपा के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को रामचंद्र पासवान के अधूरे कार्यों को पूरा करने में निरंतर बट चक्कर कार्स करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व राम विलास पासवान के विचारों और उनके बताए रास्तों पर रालोसपा हर कदम पर कार्य कर रही है। दलित सेना के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान ने भी अपने विचार को रखा। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह, पंचायत अध्यक्ष रामबाबू राय, जिला महासचिव राकेश कुमार सोनी, राजीव कुमार दुबे, प्रदेश संगठन सचिव सह छात्र रालोजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन आदि ने स्व रामचंद्र पासवान के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
