April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीबीएसई 10th में भी महुआ के छात्र छात्राओं का दबदबा

सीबीएसई 10th में भी महुआ के छात्र छात्राओं का दबदबा
97 फीसद तक अंक लाकर महुआ के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

महुआ, नवनीत कुमार
सीबीएसई 10वीं के आए शुक्रवार को परिणाम में महुआ के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। यहां 97 फीसद तक अंक लाकर छात्र-छात्राओं ने महुआ ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरादपुर में कार्यरत शिक्षिका कुमारी रश्मि के पुत्र अंकित दसवीं में 96 तो बारहवीं में स्निग्ध 91 अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है l कन्हौली के स्वतंत्रता सेनानी स्व रामजी चौधरी की पौत्री ऋतु रानी, कातिब अंजन श्रीवास्तव की पुत्री बरखा रानी आदि ने भी अच्छे अंक लाई है। महुआ के श्रीकांत यादव के पुत्री पूजा राज में भी अच्छे अंक लाकर महुआ का नाम रोशन किया है। उधर संत जॉन्स एकेडमी में उज्जवल कुमार, अभिनव, तन्वी ने 97 फीसद अंक आई है तो स्नेहा, प्रेम, अदिति, उत्सव, रौनक, रितु राज, राहुल राज, मलबिका, आदिल, पूजा, निक्की 96 फीसद अंक लाए हैं। यहां 167 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिसमें शत-प्रतिशत अब्वल आए। शुक्रवार को एक साथ 12वीं और 10वीं का परिणाम आने से परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और स्कूलों में गुलाल उड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.