April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बहादूरपुर प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न जगह पर भाकपा माले का 52 वाँ स्थापना वर्षगांठ मनाया व झण्डात्तोलन किया*

*बहादूरपुर प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न जगह पर भाकपा माले का 52 वाँ स्थापना वर्षगांठ मनाया व झण्डात्तोलन किया*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा बहादुरपुर प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर भाकपा माले कार्यकत्ताओं ने भाकपा माले के 52 वाँ स्थापना वर्षगाँठ व लेनिन के जन्मदिन को मनाया। और जगह-जगह पार्टी का झण्डात्तोलन किया और पार्टी के केंद्रीय कमिटी के आह्वान के आधार पर आगामी कार्यभार को पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी एवं लॉकडॉन के तहत मास्क व शारीरिक दूरी को मेंटेन किया गया।भाकपा माले प्रखण्ड कार्यालय में पार्टी प्रखण्ड सचिव अभिषेक कुमार और पार्टी जिला कमिटी सदस्य गणेश महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम का पालन किया गया। वहीं देकुली गांव में लोकल सचिव बिलटू राम ने झण्डात्तोलन किए और इस अवसर पर पार्टी के जिला कमिटी सदस्य उमेश प्रसाद साह ने वर्तमान राजनीति पर बात रखते हुए पीड़ित जनता को मदद करने का आह्वान किया। इसमें अनिरुद्ध पासवान,जगदीश पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया।
वहीं मिलकीचक में पार्टी जिला कमिटी सदस्य रामनारायण पासवान”भोलाजी,गंगा देवी आदि के नेतृत्व में,वहीं उसमामथ में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान,प्रवीण यादव,मेकना में रामलाल सहनी,डॉ लालदेव,रामरस मंडल,उर्मिल देवी आदि के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही तमाम् शहीदों को श्रद्धांजलि भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.