April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवक की हत्या पर भाकपा माले ने जताया आक्रोश 20 लाख का मुआवजा व पीड़ित के परिजन को नौकरी देने की किया मांग*

*युवक की हत्या पर भाकपा माले ने जताया आक्रोश 20 लाख का मुआवजा व पीड़ित के परिजन को नौकरी देने की किया मांग*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सह बहादुरपुर देकुली के मुखिया नंदलाल ठाकुर व लोकल सचिव किशुन पासवान के नेतृत्व में भाकपा माले की टीम सारा मोहनपुर में हुई निर्मम हत्या के शिकार रामनगर निवासी रामकुमार यादव का शव देखने एवं पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे डीएमसीएच अस्पताल और वहीं से बीडीओ व एसडीओ को पूरी घटना की जानकारी दिए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी व 20 लाख का मुआवजा व पीड़ित के परिजन को नौकरी देने की मांग किया। वही भाकपा माले इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करती हैं। और नीतीश राज में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर आक्रोश व्यक्त किया। मृतक के लाश के साथ जाम में भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार,गणेश महतो आदि भी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.