April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कई घरो में लाखो की चोरी , ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम।। 

कई घरो में लाखो की चोरी , ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम।।                                                            रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ।                             वैशाली:-महुआ थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गए है। चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है। हर सप्ताह जिले से कम से कम एक दो चोरी की घटना अंजाम चोर दे रहे है। चोरों को पकड़ना तो दूर , चोर गिरोह को चिन्हित भी पुलिस अबतक नही कर पाई है।महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रूसुलपुर मोवारक पंचायत के चकदादन गांव में चोरों ने कई घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने गांव के गोविन्द राय पिता स्व, राजेन्द्र राय, जगरनाथ राय व महेश राय पिता विन्देश्वर राय, नगेश्वर राय पिता स्व घमंडी राय के घर में चोरी की।यहां से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली,चोरों ने चोरी के लिए बंद घरों को निशाना बनाया।चोरी की घटना की सूचना पर महुआ थाना दलबल के साथ चकदादन गांव पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली, साथ ही पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस घटना से गांव के लोग दहशत में है।मौके पर मौजूद रूसुलपुर मोवारक पंचायत वर्तमान मुखिया दिनेश पासवान उर्फ दिनेश चन्द्रभूषण, समाज सेवी राज मंगल यादव, राजीव कुमार,यूवा राजद नेता आलोक भंडारी, ब्रजेश यादव,मुखिया प्रत्याशी पवन पासवान,सत्येन्द्र यादव उर्फ सिएम साहब, मुखिया प्रत्याशी लक्षमन राम गुड्डू कुमार समेत कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.