April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दानापुर पीपापुल पर बड़ा हादसा, गंगा में गिरी वैन, एक परिवार के 10 लोगों की मौत.

दानापुर पीपापुल पर बड़ा हादसा, गंगा में गिरी वैन, एक परिवार के 10 लोगों की मौत.
रिपोर्ट सनोवार खान
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है। यहां एक पिकअप वैन गंगा में डूब गई है। इस वैन पर सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही थी। दुर्घटना के 3 घंटे बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से 10 शवों को बाहर निकाल लिया गया है स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव व विधायक रीतलाल यादव घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं।यह भयानक हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। हादसे की भयावहता के मुताबिक राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में गुस्‍सा है। दानापुर के पीपा पुल घाट पर लोगों की भीड़ लग गई है। हर ओर चीख-पुकार मची है। वैन में सवार लोगों के स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वैन पूरी तरह गंगा में समा गई है। वह अभी दिखाई भी नहीं दे रही है।

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है।
प्रशासन की टीम गंगा में गिरी गाड़ी और उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में सवार लोगों के बचे होने की उम्‍मीद काफी कम है। हालांकि प्रशासन पूरी ए‍हतियात के साथ रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.