January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गणपति बप्पा का पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी

गणपति मेला में घूम रही भीड़
गणपति बप्पा का पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महुआ के कालीघाट, कन्हौली बाजार, गोविंदपुर सहित विभिन्न जगहों पर लगा गणपति पूजा मेला

महुआ के विभिन्न जगहों पर बुधवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे मेला परिसर गुलजार हो उठा। महुआ के कालीघाट, कन्हौली बाजार, गोविंदपुर सहित विभिन्न जगहों पर गणपति बप्पा पूजन के साथ खरीदारों की भीड़ लगी रही।
यहां महुआ कालीघाट और कन्हौली बाजार बेसिक स्कूल परिसर में गणपति बप्पा की प्रतिमा बैठाई गई है। इनका दिव्य दर्शन श्रद्धालु कर रहे हैं। बुधवार की शाम जैसे ही इनका पट खुला देवी देवताओं के जयघोष से स्थल गूंज उठा। महुआ में जहां दीनकर सम्मान से विभूषित राकेश लाल बिहारी के द्वारा बनाई गई प्रतिमा को सजाया गया है। वहीं कन्हौली में भी शिल्पकार कुंदन और दीपक के द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा देखते ही बन रही है। कन्हौली में 17 फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां पर बड़ा मेला भी लग गया है। विभिन्न प्रकार के झूले के अलावा जादूगर, सर्कस, खेल तमाशा, दुकान, मीना बाजार आदि भी लगाए गए हैं। शाम होने के बाद यह मेला दूधिया रोशनी से जगमग होत्रउठा और भीड़ इतनी हुई की स्थल छोटा पड़ गया। यहां पर महिलाओं की भारी भीड़ हो गई। उधर कालीघाट महुआ में भी विभिन्न प्रकार के झूले और खेल तमाशे लगाए गए हैं। भीड़ उमड़ रही है। गोविंदपुर सहित कई स्थानों पर गणपति मेला को लेकर गांव में उत्साह है। खासकर बच्चे मेला का आनंद उठा रहे हैं।।    रिपोर्ट नवनीत कुमार, महुआ वैशाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.