वैशाली उच्चतर विद्यालय महुआ और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया पूर्वी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
चहक प्रशिक्षण का शुभारंभ
वैशाली उच्चतर विद्यालय महुआ और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया पूर्वी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
महुआ प्रखंड के दो संकुल स्तरीय प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य और वर्ग प्रथम के नामित शिक्षकों का चहक प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ़ इस प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों को बच्चों में सुलभ शिक्षा प्रदान करने की जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल में किस तरह ठहरे और खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करें। प्रशिक्षण शुरुआत के मौके पर बीईओ अर्चना कुमारी ने केंद्र पर पहुंचकर प्रतिभागी शिक्षक से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने का आग्रह किया।
यहां वैशाली उच्च विद्यालय महुआ में कन्हौली संकुल स्तरीय 19 विद्यालयों के 40 शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उन्हें बताया जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे किस तरह स्कूल में खुशी पूर्वक ठहरे। हंसी और खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करें। उनकी पढ़ाई उबाऊ नहीं हो। इसके बारे में विशेष जानकारी दी जा रही है। यहां प्रशिक्षक के रूप में सुकेश कुमार और रंजीता कुमारी मिश्रा द्वारा शिक्षकों को बारीकी से प्रशिक्षण के तहत एक- एक विषय की जानकारी दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रति शिक्षक का व्यवहार और अपनापन हो। ताकि बच्चे पढ़ाई से भागे नहीं। उदल फुलवरिया पूर्वी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर भी संकुल स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। बताया गया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण 6 सितंबर तक चलेगा। बीईओ ने बताया कि इस चहक प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गैर आवासीय प्रशिक्षण को लेकर उनमें उत्साह है।
रिपोर्ट नवनीत कुमार,महुआ वैशाली
