सर्पदंश से दो बच्चे की मौत
सर्पदंश से दो बच्चे की मौत
महुआ के फूलवरिया में मासूम और कन्हौली में किशोरी को सांप ने डसा, पुरवइया हवा के कारण बिल और झाड़ी से बाहर निकल रहे विषैले
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड के विभिन्न जगहों पर विषैले सांप के काटने से मासूम समेत दो की मौत हो गई। दोनों मौत से गुरुवार को न सिर्फ परिजनों में कोहराम मच गया। बल्कि गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया रहा।
घटना महुआ प्रखंड के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव के वार्ड संख्या 06 तथा कन्हौली विशनपरसी पंचायत के कन्हौली बिशनपरसी वार्ड संख्या 13 में घटी। मृतक मासूम 4 वर्षीय मो अयान फुलवरिया वार्ड संख्या 06 निवासी मो अरशद का इकलौता पुत्र था। उधर कन्हौली विशनपरसी के वार्ड संख्या 13 में विषैले सांप के काटने से 7 वर्षीय नर्सरी की छात्रा ज्ञानवी की मौत हो गई। मृतिका गांव के नवीन तिवारी की पुत्री थी। यहा एक साथ 2 मौत होने से गुरुवार को दोनों पंचायतों में मातमी सन्नाटा छाया रहा। फुलवरिया में मृतक मो अयान के बारे में बताया गया कि घर में करीब 10:30 बजे रात्रि को सांप निकला था। जिसे घर के लोगों ने खोजना शुरू किया। इस बीच अयान ने पैर में जख्म होने की बात कही। जब तक घर के लोग कुछ समझते अयान के मुंह से झाग निकलने लगा। इस बीच घरवाले उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अयान माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
इधर कन्हौली विशनपरसी में नवीन तिवारी की पुत्री ज्ञानवी को लघुशंका करने के दौरान विषैले सांप ने डस लिया। हालांकि इसकी पहचान घर वालों को काफी देर से हो पाई। जब घर के लोग घटना को समझते काफी देर हो चुकी थी। हालांकि परिजन ज्ञानवी को महुआ अनुमंडल अस्पताल गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे लेकर मुजफ्फरपुर सर्पदंश निवारण अस्पताल पहुंचे थे कि किशोरी ने दम तोड़ दिया। बाद में घर वाले किशोरी को वापस गांव ले आए जहां झाड़-फूंक भी कराया लेकिन कोई लाभ नहीं मिली। मृतिका ज्ञानवी एक भाई और दो बहन मैं दूसरे स्थान पर थी। मालूम हो कि दोनों ही परिवार गरीब है और मेहनत मजदूरी कर किसी तरह पेट चलाते हैं। लोगों ने बताया कि पुरवइया हवा चलने के कारण विषैले सांपों का निकलना जारी है। इस समय साप बिल और झारी से निकलकर घर में शरणन ले रहे हैं। जिससे घटनाएं होती है। लोगों ने यह भी बताया कि जब यह घटना हुई बिजली गायब थी। अंधेरे के कारण घर में सांप होने का पता नहीं चला।
रिपोर्ट नवनीत कुमार, महुआ वैशाली
