महुआ राजद परिवार द्वारा मुझ पर विश्वास कर पुनः अध्यक्ष बनाने का कार्य किया है, इसके लिए हृदय सेबधाई देता हूं :नसीम रब्बानी रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली ) राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव में वैशाली जिले के महुआ प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार तीसरी बार मोहम्मद नसीम रब्बानी को प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहम्मद नसीम रब्बानी ने अपने राजद कार्यकर्ताओं के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, महुआ राजद परिवार द्वारा मुझ पर जो विश्वास कर पुनः अध्यक्ष बनाने का कार्य किया है, इसके लिए एक एक कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूं। गरीबों के जनप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के सपनों को पूरा करने के लिए तेजस्वी यादव के निर्देशन मे राष्ट्रीय जनता दल को ए टू जेड की पार्टी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को साथ में लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करने का वचन दिया। मोहम्मद रब्बानी ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप सबों का सहयोग के कारण ही संगठन को मजबूती के साथ लेकर चलते आए हैं ,उसी प्रकार आगे भी सब लोगों का जन सहयोग प्राप्त होगा, ऐसा उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है। चुनाव के समय विभिन्न पंचायत से आए क्रियाशील सदस्य, डेली गेट एवं पंचायत अध्यक्षों के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि राजद को हमें एक नई ऊर्जा के साथ राजनीति के ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिसमें सबों का सहयोग अपेक्षित है। कार्यकर्ताओं ने भी मोहम्द नसीम रब्बानी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी पहले से भी ज्यादा और मजबूत और सशक्त बनेगी ।बधाई देने वालो में महुआ विधयक डॉ मुकेश रौशन, मुखिया सह मुखिया संघ जिला सचिव संजीत राय, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष जवाहर राय, महुआ विधान सभा प्रभारी मोहम्मद सरफराज एजाज, राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष रामशंकर यादव, महुआ अनुमंडल अध्यक्ष सह वरिष्ठ राजद नेता प्रदीप यादव, जिला पार्षद संजय पासवान,मुखिया सह राजद नेत्री श्रीमती रेखा चौधरी,मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष मिंटू राय, राजद नेता सुधीर राय, राजद नेता रमन आज़ाद, पैक्स अध्यक्ष अशोक राय, राजद नेता भोला सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष रणविज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद प्रखंड अध्यक्ष शाहिल रजा, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, जितेंद्र कुमार, गोलू कुमार,जगदेव राम, लक्ष्मण राम, छात्र प्रखंड अध्यक्ष रौशन यादव, वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव,पारस नाथ सिंह, राजद नेता मोहम्मद सगीर, राजीव रंजन याद,मनीष राज, इत्यादि।