April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक दिवस के अवसर महुआ प्रखंड के सुरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट                                   शिक्षक दिवस के अवसर महुआ प्रखंड के सुरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर महुआ प्रखंड के सुरतपुर में स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से भारत के विद्वान एवं महान शिक्षक, प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनके जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मना कर उन्हें याद किया गया । इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे बच्चों में शिक्षक दिवस को लेकर बड़ी उत्साह देखा गया । सभी शिक्षक एवं बच्चे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया । उसके बाद केक काटे गए एवं सभी बच्चे शिक्षकगणों को उपहार दिए शिक्षक बाड़ी बाड़ी से बच्चे को सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में बताएं एवं कुछ दोहे भी सुनाएं. ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।
शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,
उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।
पहली शिक्षक माँ सदा, पिता दूसरा जान,सबसे पहली सीख दें, पहला दें ये ज्ञान।कच्ची मिट्टी गूँथ वो, देता चाक चढ़ाय,
तपा ज्ञान की अगन में, शिक्षक घड़ा बनाय।अर्थात
शिक्षक ऎसा होत है, जैसे शीतल नीर,प्यास बुझा दे ज्ञान की, हर ले सारी पीर।शिक्षक ऐसी नाव है, उस तट पर ले जाय,जहाँ ज्ञान की भूख को, सही ग़िज़ा मिल पाय। इस मौके पर स्कूल के निदेशक शंकर कुमार, शिक्षक शंभू कुमार , पत्रकार राजेश मिश्रा, सुधीर मालाकार , नवीन कुमार सिंह, मोहन कुमार, समाजसेवी राजकमल जयसवाल एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे । इस दौरान उपस्थित पत्रकार एवं समाजसेवी को स्कूल के निदेशक शंकर सर ने अंग वस्त्र से सम्मानित किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.