सोनपुर में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित-
सोनपुर में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित-♦ नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह सह शिक्षक दिवस के अवसर पर सोनपुर के संगत ग्रैंड पैलेस में धुम धाम से मनाई गई।इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सोनपुर विधानसभा के विधायक प्रो. रामानुज राय,सारण स्नातक से विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर डा. सुदर्शन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनपुर अवधेश साह,सभा का अध्यक्षता राजेश्वर दास, संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया ,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात सेवा निवृत्त शिक्षको को मोमेन्टो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।सोनपुर के प्रखण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिक्षको को विद्यालय मे मन लगाकर पढाने का कार्य करने की जरुरत है।सारण स्नातक के विधान पार्षद ने शिक्षको के हक की मांग जायज है मै इसक अवाज सदन में उठाऊगा और सरकार से मांग करुगां की शिक्षको को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए वहीं पुर्व विधान पार्षद महाचन्द्र प्रसाद सिंह भी अपनी बातो को रख कहा की शिक्षको की सभी लड़ाई सरकार से हम लड़ेगें।इस अवसर पर शिक्षक कवि रविरंजन ने अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षको के लिए एक कविता ,ये जिन्दगी है ये जिन्दगी कभी रिटायर नही होती, ये मुस्कान है ये मुस्कान कभी रिटायर नही होती, कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षकों कौशल सिंह, अमरेन्द्र प्रभाकर, अमोद यादव, मृदुल चन्द्र, शशि रंजन सिंह,अजीत सिंह, मृत्युंजय सिंह, तारकेश्वर चौरसिया समेत बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे
