विदेशिया नर्तक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में जेल
विदेशिया नर्तक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में जेल
महुआ। नवनीत कुमार
विदेशिया नाच में नाचने वाला एक युवक नर्तक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में एक मनचले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने नाचने वाला के शिकायत पर की।
मंगलवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि विदेशिया नाच में नाचने वाला के द्वारा की गई शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि महुआ थाने के हिदायतपुर निवासी रजनीश कुमार को एक नाचने वाला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नाच में डांस करने वाला के द्वारा उक्त व्यक्ति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस मामले में उन्होंने यह भी बताया कि बहलहाल प्राथमिक कार्रवाई की गई है। घटना की विशेष तौर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
मारपीट करने आए 4 बदमाशों को कट्टा के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा
किया पुलिस के हवाले
महुआ। मारपीट करने आए 4 बदमाशों को ग्रामीणों ने एक लोडेड कट्टा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना महुआ थाने के सुपौल टरिया की है।
गांव में आपसी विवाद को लेकर बुलावे पर सुपारी लेकर मारपीट करने आए चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई की। फिर बाद में पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। मंगलवार को जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सुपौल टरिया गांव में मारपीट करने आए 4 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इस बीच पुलिस पहुंचकर चारों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट करने आए युवकों के पास से एक देशी कट्टा ग्रामीणों द्वारा बरामद कर सुपुर्द की गई है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल युवकों का इलाज कराया गया है इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को किया पुलिस के हवाले
महुआ। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़कर धुनाई की, फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। इस समय गांव में बच्चा चोर को लेकर लोग काफी सहमे हुए हैं। इस बीच एक युवक को इस तरह की हरकत में ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले धुनाई की फिर पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया।
यह वाक्या महुआ अनुमंडल के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर की है। मंगलवार की शाम बरियारपुर गांव के दलित बस्ती में एक अपरिचित युवक को लोगों ने देखा। उसे बच्चे के साथ गलत हरकत करते देख ग्रामीणों ने दबोच लिया और पहले धुनाई की। लोगों ने उक्त युवक को बंधक बनाकर रखा। यह घटना की खबर गांव और आसपास में आग की तरह फैली और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मालूम हो कि इस समय बच्चा चोरी करने वाले गिरोह आने की चर्चा सोशल मीडिया पर होने से गांव में दहशत का माहौल है। बीते दिन महुआ के चांदसराय में भी बच्चा चोर के संदेह में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा था।
लोजपा रा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष बनी गीतांजलि
महुआ। महुआ में लोजपा रा महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष के लिए गीतांजलि कुमारी को मनोनीत किया गया है। गीतांजलि कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने पत्र देकर उन्हें संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने को कहा है।
लोजपा रा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता कुशवाहा ने शेरपुर मानिकपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य छितरौली निवासी विकास नारायण की पत्नी गीतांजलि कुमारी को महुआ प्रखंड अध्यक्ष का कमान सौंपते हुए उनसे पार्टी हित में कार्य करने के साथ मजबूती के साथ संगठन को विस्तार करने की भी जवाबदेही भी है।
हिमाचल कुमार को दोबारा युवा जदयू जिला अध्यक्ष का मिला कमान
महुआ। हिमाचल कुमार को युवा जद यू का वैशाली जिला के लिए दुबारा जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। उनके कार्यकलापों के साथ पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए यह कमान एक बार फिर सौंपी गई है।
उन्हें दोबारा युवा जदयू का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और कहा है कि इन्हें रहने से पार्टी मजबूत हुई है और आगे भी होगी। हिमाचल कुमार को युवा जदयू का दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए अबीर गुलाल उड़ाए और मिठाइयां बांटी। महुआ में हिमाचल कुमार का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत भी किया।
