April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक किरदार साज एवं जमाना साज होते हैं/ डाक्टर शैलजा

शिक्षक किरदार साज एवं जमाना साज होते हैं/ डाक्टर शैलजा                                                          नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली : जिला वैशाली का प्रसिद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज दिघी डायट हाजीपुर में गत दिनों शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका डॉक्टर शैलजा , प्रधानाचार्य राम विनय पासवान , श्रीमती नेहा , श्रीमती रुबी राय , श्रीमती श्रुति , श्रीमती बबली, श्रीमती शशि कला निषाद , श्रीमती मनीषा , श्रीमती जयश्री , श्री अहमद जावेद , श्री महेंद्र कुमार , श्री जयचंद तिवारी , श्रीमती सुनीता कुमारी , श्रीमती रेणु , श्रीमती इत्यादि ने छात्र एवं छात्राओं से कहा की शिक्षक दीपक समान होता है जो खुद जलकर दूसरों के जीवन के पथ को प्रकाशित करता रहता है साथ ही एक शिक्षक छात्र एवं छात्राओं को किरदार साज एवं जमाना साज भी बनाता है यही एक ऐसी जात है जिस के नजदीक ना कोई रंग ,रूप ,वेश , भाषा ,अमीरी ,गरीबी ,छोटा ,बड़ा का अंतर किए बगैर एक कक्ष में बिठाकर समानता की पाठ पढ़ा कर छात्र एवं छात्राओं की जीवन को दीपक की तरह प्रकाशित करता है इसीलिए कहा जाता है कि एक शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है यही वजह है कि माता पिता अपने बच्चों को विश्वास के साथ विद्यालय भेजकर शिक्षित बनाने के लिए अथक प्रयास करते हैं और पढ़ाई में आने वाले दुखों को अपनी संतान के लिए खुशी-खुशी सह कर भी उनकी सारी आवश्यकता के सामग्री पूरा करते रहते हैं अंतिम में प्रधानाचार्य राम विनय पासवान ने छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह आप आज डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस के मौके पर याद कर रहे हैं बड़ी खुशी की बात है लेकिन आप सब भी अपने जीवन को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसा बनाएं इसलिए कि जो डिग्री आप दिगघी डायट हाजीपुर से ले रहे हैं भविष्य में कभी न कभी एक शिक्षक के रूप में ही नियुक्त होंगे इसलिए आप अपने पढ़ाई पर पूरा पूरा मन लगाएं और अपने विद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के लिए प्रयास रत्न रहें यही हम सब की आप सब के लिए शुभकामनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.