April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास ने किया धरना प्रदर्शन ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास ने किया धरना प्रदर्शन ।
जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के आह्वाहन पर पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन देश में बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी,निजीकरण, भ्रष्टाचार,किसानों के बदहाल स्थिति, बढ़ती अपराध जैसे आठ सूत्री मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर्ताओ ने गोरौल देवी स्थान से पैदल मार्च करके अंचल कार्यालय गोरौल पहुंचे नारेबाजी किया और बीडीओ को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना को सम्बोधित करते हुय पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार जनता से जो वादा करके केंद्र के सत्ता में आई थी उनका प्रमुख मुद्दा महंगाई और रोजगार था जिसपर केंद्र सरकार पूर्ण रूप से विफल है. वहीं पार्टी के युवा प्रदेश सचिव ने कहा की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार युवाओं और छात्रों के मुद्दा पर बिल्कुल लापरवाह नजर आ रही है . साथ ही उन्होंने कहा की आज जिस प्रकार से बिहार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है वह चिंता का विषय है और विगत दिनों रोजगार के मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया वो दुर्भाग्यपूर्ण है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.