April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
महुआ। Navneet
महुआ के कन्हौली में गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गणेश की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया और कन्हौली बाजार के ही जलाशय में विसर्जन कर दिया।
यहां मूर्ति विसर्जन के साथ मेला भी समाप्त हो गया। वहीं महुआ काली घाट पर 11 सितंबर को गणपति पूजन महोत्सव का समापन होगा। यहां प्रतिदिन शाम में श्रद्धालुओं के लिए रामायण चलाया जा रहा है। मेला भी लगा है। जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां शाम होने के साथ ही मेलार्थियों की भीड़ से स्थल गुलजार हो उठता है। यहां बड़ा सा मेला भी लगा हुआ है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले आए हैं। जिसका आनंद लोग उठा रहे हैं। सामानों की भी बिक्री खूब हो रही है। इससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.