जन सुराज की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन
जन सुराज की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन
महुआ के गोला रोड में हुई जन सुराज जुड़े सदस्यों की बैठक
महुआ, नवनीत कुमार
जन सुराज अभियान के तहत महुआ मैं बुधवार को संगठन से जुड़े सदस्यों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जहांगीरपुर सलखनी पंचायत के मुखिया पारस मनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रो संजय सिंह व राजापाकर प्रखंड जन सुराज अभियान समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष सह बख़री बराई पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन उपस्थित हुए। यहा सर्वसम्मति से प्रखंड समिति के सभी सदस्यों का चयन हुआ। यहां प्रखंड समिति में रघुनाथ पासवान, प्रदीप सोनी, पवन कुमार जायसवाल, योगी कुमार, सुमन सिन्हा, आदित्य मिश्रा, संजीत राय, हाजी मोहम्मद, कुमार गौतम, संजीत राय, मुकेश कुमार ठाकुर समेत कुल 41 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। डॉ मुकेश कुमार मुन्ना को लोकतांत्रिक तरीके से समिति का समन्वयक चुना गया। इस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े अवधेश पासवान, अभय मिश्रा, प्रो अरुण कुमार, राजेश कुमार सिंह, रघुनाथ पासवान, कविता पासवान, शशि भारतीय, सोनी कुमारी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। बताया यहां प्रो संजय सिंह ने कमेटी के नय सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी और कहा कि उनके कार्यों के बदौलत जन सुराज आगे की मंजिल हासिल करेगा। उन्होंने समिति के सदस्यों को उत्साहित होकर कार्य करने की नसीहत दी।
