मुखिया पुत्र ने प्रखंड कर्मी के साथ कि गाली गलौज और दिया जान मारने कि धमकी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
मुखिया पुत्र ने प्रखंड कर्मी के साथ कि गाली गलौज और दिया जान मारने कि धमकी।
गोरौल प्रखंड कार्यालय में भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के मुखिया पुत्र के द्वारा एक कार्यालय कर्मी के साथ सरेआम गाली गलौज के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इस संबंध में गोरौल प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक पिंटू कुमार सिंह के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु एक आवेदन दिया गया हैं,
जिसमे बताया गया हैं कि वह कार्यालय में काम करने में व्यस्त था इसी बीच प्रखंड समन्वयक स्वाति सिन्हा से मुखिया पुत्र झगड़ने लगा.
जब में बीच बचाव करने पहुँचा तो मुखिया पुत्र हमारे ऊपर भड़क गये और सरेआम गाली गलौज करने लगा और सरेआम धमकी दिया कि हत्या कर फेंक देगें. झंझट का कारण बताया गया हैं कि 2018 में विनोद चौधरी स्वच्छता ग्राही के पद पर कार्यरत था. सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पर्यवेक्षक को बहाली करना था जिसके आलोक में प्रखंड कार्यालय द्वारा पुनः स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर विनोद चौधरी का चयन किया गया था. इसी को लेकर मुखिया पुत्र गुस्सा था. वही पंचायत के द्वारा दो अन्य उम्मीदवार को चयन हेतु अनुशंसा कर भेजा गया था,
जिसे प्रखंड प्रशासन के द्वारा नकार दिया गया था. मामले की जानकारी होते ही बीडीओ उदय कुमार मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कई मुखिया मामले को सलटाने में लगे थे. देर शाम तक मामला नही सलट पाया था. आये दिन प्रखंड कर्मियों में भी झगड़ा झंझट होते रहता हैं. दो दिन पूर्व में भी दो प्रखंड़ स्तरीय अधिकारी आपस मे लड़ते देखे गये. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम कराने आये आम जनता का कहना था कि अधिकारी आपस मे अमर्यादित ढंग से लड़ते रहते है,जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा हैं और विकास कार्य पूर्णतः बाधित होता हैं।
