April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रसूलपुर उर्फ मधौल पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान

रसूलपुर उर्फ मधौल पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान

*महुआ से प्रदीप कुमार के साथ मोहन कुमार की रिपोर्ट*

वैशाली: महुआ प्रखंड के अंतर्गत रसूलपुर उर्फ मधौल पंचायत में स्वच्छता अभियान बुधवार को ग्राम कचहरी परिसर से लेकर विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान सरपंच मोहम्मद मुस्लिम की अध्यक्षता में तथा कचहरी सचिव निलम देवी एवं ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान के सचिव डाॅ सुरेंद्र कुमार के संचालन में दर्जनों लोगों के साथ मिलकर गांव में झाड़ू से साफ-सफाई की । डॉ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सरपंच साहब ने वादा किया है कि इस अभियान को आज से लेकर नवंबर तक में पंचायत के 01 से 15 वार्ड तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाना है । इस अभियान में उपसरपंच लालू महतो, पूर्व उपसरपंच रामेश्वर राय, तब्सुम निशा,असेसर राय,मिंटु देवी,अरुण साह,किरण देवी,अशोक पासवान,सकिना खातुन,रंजू देवी,रजनी देवी, हरेंद्र पासवान सहित अन्य लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.