September 14, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

नहीं चलेगी अत्याचार खत्म होगा भ्रष्टाचार: रोमी यादव

नहीं चलेगी अत्याचार खत्म होगा भ्रष्टाचार: रोमी यादव
महुआ नगर परिषद चुनाव में उपसभापति के पद पर दावेदारी देने के पूर्व रोमी यादव ने रखी अपनी बात
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद चुनाव में उपसभापति के लिए दावेदारी ठोकने वाली सिंहराय उतरी के शिक्षक चंदन कुमार यादव की पत्नी रोमी यादव ने कई एजेंडे शामिल किए हैं। उन्होंने सबसे पहला एजेंडा चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने और अत्याचार रोकने को लेकर वचनबद्धता दोहराई।
रोमी यादव ने हिंदुस्तान संवाददाता नवनीत कुमार के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि वह एक सफल गृहिणी होते हुए समाज सेविका भी हैं। पिछले चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए दावेदारी ठोकी थी और उन्होंने दूसरा स्थान पाया था। इस बार नगर परिषद बनने के बाद उपसभापति के लिए दावेदारी करेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद शिक्षा का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी आदि को सशक्त करेंगे। नगर परिषद में जलजमाव से मुक्ति दिलाएंगे, सड़कों की बदहाली दूर करेंगे, स्ट्रीट लाइट लगाकर महुआ शहर को जगमग करेंगे। सबसे बड़ी समस्या यहां नल जल को लेकर है। यहां अधिकतर नल जल बंद है। जिसे चालू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी प्राथमिकता यहा फैले भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। यहां विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार जो फैले हैं। उस पर पूरी तरह अंकुश लगाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त होने पर अत्याचार पर विराम लगेगा।
रोमी यादव एमए कॉमर्स करने के बाद अभी भी पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर वे इस पद पर दावेदारी ठोकने आ रही हैं। उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी विजय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.