April 24, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार।
पातेपुर( वैशाली) प्रखण्ड क्षेत्र के महथी धर्मचन्द पंचायत के मतैया मध्य विद्यालय अवस्थित शिव मंदिर परिसर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु 24 घंटे का अष्टजाम महायज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 कुँवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ।मंदिर परिसर से सुबह ही कुँवारी कन्याओं ने कलश लेकर पिंडउता बुजुर्ग स्थित नागेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर पहुँची ,वहाँ पूर्व से पहलेजा से पवित्र गंगा जल टैंकर द्वारा मंगाई गई थी, जिसे आचार्य दिलीप झा के द्वारा मंत्रोचारण से जल को शुद्धिकरण करने के बाद कुँवारी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर चार किलोमीटर यात्रा करते हुए यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुआ।कलश यात्रा में महायज्ञ के मुख्य यजमान अमरेन्द्र कुमार आजाद,स्थानीय सरपंच शैलेन्द्र सहनी,मुखिया विनोद सहनी मुख्य कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह,राजगीर पासवान के अलावे गाजे बाजे के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह,जिला परिषद पूर्व निकटतम प्रत्याशी डॉ जय प्रकाश शर्मा,पंचायत समिति महेश राय,अशेश्वर महतो,राज कुमार पासवान,नाथू सिंह,देवेंद्र सिंह,रमेश सहनी,शत्रुघ्न सहनी,निरंजन पासवान,कामेश्वर सिंह,जितेंद्र झा,मैनेजर सुरेश सिंह,मुन्ना सिंह,डॉ अरुण सिंह,कामेश्वर सिंह,विजय साह,पंचायत समिति अर्जुन पासवान,बहादुर पासवान ,पूर्व मुखिया जितेंद्र भारती समरेंद्र कुमार आजाद,जय किशुन पासवान,मंजय राम,अखिलेश ठाकुर ने कलश यात्रा में भाग लिया।हनुमान मंदिर का निर्माण स्व सतिया देवी पति स्व राम प्रीत पासवान के स्मृति कमला देवी एवम उनके पति राजगीर पासवान द्वारा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.