कोरोना नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
कोरोना नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

– 9471298500 पर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीज ले सकते है चिकित्सीय सला
मुजफ्फरपुर। 24 अप्रैल
कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर विभिन्न कोषांग कार्य कर रहे है। इस क्रम में कोरोना नियंत्रण कक्ष/टेलीमेडिसिन कोषांग में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
श्रेष्ठ अनुपम, सहायक समाहर्ता को नियंत्रण कक्ष एवं टेलीमेडिसिन कोषांग के वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं ब्रजभूषण कुमार सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त 24×7 तीन पारियों में विभिन्न अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति भी की गई है।
कामता प्रसाद कृषि अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं मनोज कुमार कनीय अभियंता मत्स्य पूर्वाहन 8 बजे से अपराहन 2 बजे तक,भूदेव राणा यशु अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पश्चिमी एवं अमित कुमार मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अपराहन 2 बजे से रात्रि 1 बजे तक एवं राघवेंद्र नारायण प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी एवं अमर कुमार कनीय अभियंता शिक्षा परियोजना रात्रि 1 बजे से पूर्वाहन 8 बजे तक प्रतिनियुक्त किये गए है।
नियंत्रण कक्ष टेलीमेडिसिन कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि उक्त कोषांग के द्वारा अपेक्षित अनुश्रवण,पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन करते हुए कोषांग के कार्यों का सुचारू रूप से संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिदिन आने वाले कॉल एवं कॉल के आलोक में उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं कार्रवाई के संबंध में दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
टेलीमेडिसिन सेवा
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को टेलीमेडिसिन/व्हाटएप्प्स के माध्यम से चिकित्सिय सलाह उपलब्ध कराने हेतु व्हाट एप्प्स नंबर जारी किया गया है।9471298500 इस नंबर पर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीज चिकित्सीय सलाह ले सकते है।
कोविड-19 मरीजों को एंबुलेंस सेवा एवं काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराने हेतु भी नंबर जारी किए गए हैं(कोरोना नियंत्रण कक्ष) 0621-2266050,51,52,54,55,56,58,59,60,61–71
वहीं टॉल फ्री नबर-18003456629 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
