April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत समिति सदस्यों ने लगभग आधा दर्जन आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्रों का हाल जाना

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के विरुद्ध शिकायत मिलने पर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख विमला देवी समेत कई पंचायत समिति सदस्यों ने लगभग आधा दर्जन आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्रों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने कई केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर सेविका सहायिका को जमकर फटकार लगाई।
गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख विमला देवी अपने कई पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत धनकौल गांव में पहुंच कर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 218 पर पहुंच कर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जाने वाली पोषाहार के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने को लेकर उक्त केंद्र के सेविका प्रेमशीला देवी को जमकर फटकार लगाई। केंद्र पर बच्चों को दिए जाने वाले सोयाबीन सड़े होने पर प्रमुख तत्काल दूसरा सोयाबीन मंगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ही प्रमुख ने सीडीपीओ वशु श्री से बात कर स्थिति के संबंध में पूछताछ की तो सीडीपीओ द्वारा निलोरुकुन्दपुर में केंद्र भ्रमण की बात बताई गई जब प्रमुख निलोरुकुन्दपुर पहुंची तो सीडीपीओ वहां से गायब पाई गई। इस मामले में प्रमुख ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी सेविका से प्रत्येक महीने पर्यवेक्षिका के माध्यम से वशूली की जाती है। जिसके लिए संबंधित वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। वही प्रमुख ने बताया कि एक भी दिन सीडीपीओ क्षेत्र में केंद्र भ्रमण के लिए नही निकलती है।कई जगहों पर केंद्र की स्थिति बद से बदतर देख प्रमुख ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई किये जाने की बात कही। इस दौरान प्रमुख पुत्र पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार उर्फ भीम, रामपरी देवी, नवल किशोर राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.