April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चांदपुर फतह पंचायत के सरपंच एवं पंचों के साथ अभद्र व्यवहार

पातेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह पंचायत के सरपंच एवं पंचों के साथ अभद्र व्यवहार एवं धमकी दिए जाने के बाद चांदपुर फतह पंचायत के सरपंच नरेश राय ने सभी पंचों का हस्ताक्षरित आवेदन आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में दिया था सरपंच के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के दस दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा प्राथमिकी नहीं दर्ज करने एवं आरोपीयों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने से वहां के सरपंच एवं पंच भयभीत हैं एवं आरोपीयों के हौसले बुलंद हैं सरपंच एवं पंचों को मामले को रफा दफा करने की धमकी आरोपीयों के द्वारा दी जा रही है। दस दिन पुर्व थाने में दिए आवेदन में
सरपंच नरेश राय के द्वारा आरोप लगाया गया था कि शेरपुर शंकरदास गांव निवासी रामसागर साह की पत्नी शीला देवी के द्वारा ग्राम कचहरी में गांव के ही स्वर्गीय हृदय नारायण साह के पुत्र सतीश साह व विभुति साह एवं अन्य के विरुद्ध आवेदन दिया गया था। आवेदिका के आवेदन के आलोक में पंचों के साथ आरोपी के दरवाजे पर मामले की सत्यता की जांच करने पहुंचे तो आरोपी ने सरपंच एवं पंचों के सामने ही आवेदिका के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की,हाथा पाई करने लगा। इस पर सरपंच एवं पंचों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपी के द्वारा सरपंच एवं पंचों के साथ भी गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा कि आप लोग यहां से चलें जाइए वरना आप लोगों की भी हत्या कर देंगें एवं वह अपने घर से तलवार निकाल कर भांजने लगा जिससे एक सरपंच भी बाल बाल बच गए। आरोपी की यह हरकत देख कर भयभीत सरपंच एवं पंच वहां से किसी प्रकार जान बचा कर भागो। सरपंच एवं पंचों को भागता हुआ देख आरोपी ने धमकी भरे स्वर में कहा की भाग कर कहां जाओगे तुम लोगों को खोज खोजकर जान से मार देंगे। सरपंच नरेश राय एवं सभी पंचों के हस्ताक्षरित थाने में दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.