महंगाई की चक्की में पिस रही जनता को टैक्स में राहत दिलाने के लिए भी संघर्ष करूंगी- बंदना कुमारी
*महंगाई की चक्की में पिस रही जनता को टैक्स में राहत दिलाने के लिए भी संघर्ष करूंगी- बंदना कुमारी*
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – – 20 सितंबर 2022
ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर गठित ताजपुर नगर परिषद है. यहाँ प्रति व्यक्ति का उचित आमदनी से लेकर काम-धंधे की समस्या है. महंगाई की चक्की में पिस रही जनता को सफाई, नक्शा पास, कूड़ा उठाव, बिजली, पानी, होल्डिंग टैक्स आदि में राहत दिलाने को लेकर सदन के अंदर भी संघर्ष करूँगी, सरकार से सभी प्रकार के टैक्स में राहत दिलाने को आग्रह से लेकर संघर्ष तक करूंगी.
ये बातें मंगलवार को कस्बे आहर के आहर में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कहा.
उन्होंने कहा कि ताजपुर नगर परिषद में अधिकांश ग्रामीण इलाके को शामिल कर दिया गया है जहाँ सड़क, नाले, बिजली, पानी की समस्या है. यहाँ अधिकांश कृषि भूमि है. इससे आमदनी कम है लेकिन टैक्स सरकार के नियमानुसार सभी जगह समान टेक्स लगेगा. विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने के अलावे जनता को टैक्स में राहत दिलाने को हर स्तर पर प्रयास करूंगी. मौके पर संजीव राय, सुजीत कुमार, मोतीलाल सिंह, सुशील राम, शंकर महतो, बासुदेव राय, मो० एजाज आदि थे.
