संगीता देवी ने वार्ड पार्षद सदस्य पद के लिए महुआ में अपने नामांकन का पर्चा बुधवार को दाखिल किया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।।
पातेपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 से बिंदु राय की पत्नी संगीता देवी ने वार्ड पार्षद सदस्य पद के लिए महुआ में अपने नामांकन का पर्चा बुधवार को दाखिल किया। बुधवार की दोपहर पातेपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 से समाजसेवी महिला वार्ड पार्षद सदस्य पद उम्मीदवार बिंदु राय की पत्नी संगीता देवी ने महुआ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 की जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया तो मैं वार्ड के चौतरफा विकास के लिए दिन रात एक कर दुगीं। समाज के सभी वर्गों के लोगों में विकास की रौशनी फैलाना मेरी पहली प्राथमिकता हो गी।
संगीता देवी के नामांकन में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में वार्ड के लोग महुआ पहुंचे थे।
