April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति का बैठक सम्पन्न —

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति का बैठक सम्पन्न — नयागांव(सारण)दुर्गापूजा में शांति बनाए रखने को लेकर सोनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सुदर्शन प्रसाद एवं नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम के अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के छह पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का अनियमितिता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए सभी लोग पूजा के दौरान अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखें वहीं मूर्ति स्थापित करने वाले समिति के लोगो से कहा कि मूर्ति रखने तथा जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस बनवाना अतिआवश्यक है यथाशीघ्र लाइसेंस बनवा ले।इस दौरान सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन प्रसाद ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जुलूस के दौरान शराब पीकर हो हल्ला करने या किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी इस बैठक में मुख्यरूप से दिलीप सहनी, मन्नूलाल चौरसिया, बैधनाथ राय,चंदन सिंह,राकेश कुमार, धीरज राय,प्रदीप ठाकुर, जितेन्द्र सिंह,नवल ठाकुर, कृष्णा राय, विकास कुमार, ओमनाथ पासवान, पवन, बाली,बुझावन पासवान,शंकर मालाकार समेत सभी दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसधारी के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.