वार्ड सदस्यों ने ली अपने अधिकारों की जानकारी
वार्ड सदस्यों ने ली अपने अधिकारों की जानकारी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों वार्ड सदस्यों को उनके अधिकार से संबंधित जानकारी दी गई। साथी पंचायत में होने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया। ताकि वे कार्यों को सही ढंग से करा सके। वार्ड सदस्यों ने अपनी अथिकार की जानकारी ली।
ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद वार्ड सदस्यों ने बताया कि उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया है। जिसे वे नहीं जानते थे। वार्ड सभा, ग्राम सभा के बारे में जानकारी दी गई। योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। यहां पर्यवेक्षक विक्रम कुमार ने उनके अधिकारों की जानकारी विस्तृत रूप से दी। इस मौके पर मुकेश, मुनचुन, अमरजीत, पिंकी, बुटनी देवी,नितेश, अखिलेश आदि ने भाग लिया।
