नयागांव में पप्पू यादव का हुआ भव्य स्वागत-
नयागांव में पप्पू यादव का हुआ भव्य स्वागत-
नयागांव(सारण)जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना से जलालपुर में मृतक छात्र आदित्य के घर जाने के क्रम में शुक्रवार को शहीद राजेन्द्र द्वार नयागांव के पास में दर्जनों जाप कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गाजे बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।श्री यादव जलालपुर के भटकेसरी गांव के एक छात्र आदित्य कुमार को चाकू मारकर हत्या कर दिये जाने को लेकर मृतक छात्र के परिजनों से मिलकर सांत्वना देने उसके घर गए थे।स्वागत करने वाले मे मुख्य रूप से पटना विश्व विद्यालय के जाप छात्र नेता देवानंद कुमार यादव,अजीत कुमार, रोहित कुमार,मनोज,अंकित,उमेद,
सन्नी, ,अभिषेक,रौशन,सुमित,गोपाल,राजू,चंदन,पंकज,
राहुल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य लोग शामिल थे।
