April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने कहा- थैंक्यू डॉक्टर साहब

*महुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने कहा- थैंक्यू डॉक्टर साहब*

महुआ में शिव कुमार ज्वेलर्स के पीछे शिव होमियो क्लिनिक पर डॉ अरुणोदय कुमार के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया कुछ घंटों के शिविर में 125 मरीजों से अधिक लोगों ने अपना इलाज करवाया जिसमें मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया इस शिविर के दौरान विभिन्न रोगों की जांच की गई जिसमें चमर रोग,स्त्री रोग,अस्थमा,खांसी,पेट लीवर,डायबिटीज व विभिन्न तरह की बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही जरुरतमंद लोगों के बीच निशुल्क दवा का वितरण भी किया इस शिविर का आयोजन शिव ज्वेलर्स के कैंपस में शिव होमियो क्लिनिक पर किया गया था जिसमें डॉ अरुणोदय कुमार और उनकी टीम ने लोगों की स्वस्थ जांच किए और मुफ्त का दवाई वितरण किया इसमें ग्रामीण इलाके से आए हुए मरीजों का इलाज किया गया और बीमारी के प्रति बचाव जागरूकता किया गया शिविर में आय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर से उन्हें काफी लाभ हुआ है. मौके पर शिव कुमार गुप्ता,रौशन कुमार प्रभात कुमार,प्रभाकर कुमार, प्रशांत शरण एवं अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.