April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरहर चौक समसपुरा में सप्तमी को खुलेगा मां भगवती के पट।

बरहर चौक समसपुरा में सप्तमी को खुलेगा मां भगवती के पट। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) क्षेत्र में नवरात्रि के शुभ अवसर पर हर चौक चौराहे, गांव कस्बों में देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन विधि विधान के साथ आरंभ है। चारों तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग सुबह से लेकर रात्रि तक देवी के विभिन्न स्वरूपों का अलग-अलग तिथियों पर पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन कर रहे हैं ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के बरहर चौक समसपुरा में मां भगवती के सप्तमी दिन रविवार को पट खुलेगा,तब से दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे । मां भगवती के प्रतिमाओं का अंतिम रूप देने में कलाकार मूर्तिकार देवेंद्र लगे हुए हैं । देर रात तक सभी प्रतिमाओं का रंग रोगन एवं सजा सज्जा का कार्य पूर्ण कर ली जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए दुर्गा स्थान के आचार्य शशांक झा के अलावे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामसागर सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश राय, सचिव प्रमोद कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सप्तमी के दिन पूर्ण विधि विधान के साथ मां के पट खुल जाएगा। तभी से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह कार्यक्रम दशमी तिथि सुबह तक चलेगा ।संध्या में शोभायात्रा के बाद मां भगवती के प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उसके अगले दिन 6 अक्टूबर को संध्या 5:00 बजे रावण का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है। रावण के पुतला का निर्माण कार्य अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.