April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने वृद्धों को किया सम्मानित ।

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने वृद्धों को किया सम्मानित । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर ग्राम में राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर समाज के तमाम वृद्धों को अंग वस्त्र, पुष्पहार एवं संस्थान के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर के जादूगर प्रोफेसर विनोद कुमार पटेल के हैरतअंगेज जादू के द्वारा शुरू हुआ ।उन्होंने समाज में फैली अंधविश्वास एवं अविश्वास के प्रति लोगों को सचेस्ट करते हुए कहा कि हम सभी अपने बुजुर्गों का सम्मान करना भूल गए हैं ,जिसके कारण समाज में इतनी बड़ी विषमता उत्पन्न हो रही है। संस्थान द्वारा जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल को संस्थान के प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्प हार से सम्मानित किया गया। समारोह में व्यापार मंडल पातेपुर के अध्यक्ष गणेश यादव ,पूर्व जिला पार्षद सीताराम राय, अशोक कुमार चौधरी ,जिला पार्षद रामसागर साहनी ,पंचायत के मुखिया राजीव कुमार उर्फ राजू जी ,शिव चंद्र साहनी ,गौतम कुमार ,अजन्त कुमार ठाकुर, अमित कुमार सरस्वती ,अजीत कुमार ,श्रवण कुमार ,नागेंद्र सिंह, मुन्ना अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया ।समारोह में अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने ब्रज वेलफेयर सोसाइटी को भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी परिवेश में जहां लोग व्यक्तिवादी ,परिवार वादी होते चले जा रहे हैं ,बुजुर्गों की कोई स्थान नहीं है ,वैसे स्थिति में यह संस्थान विगत कई वर्षों से वृद्ध एवं लाचार व्यक्तियों के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाकर समाज के वंचित वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है ।निश्चित तौर पर धन्यवाद के कार्य कर रही है। संस्थान के अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद अशोक चौधरी ने संस्था द्वारा किए गए प्रयासों एवं भविष्य में होने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि जिस प्रकार समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है, आने वाले समय में संस्थान गांव से उठकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर वृद्धजनों के सम्मान के लिए कार्य करेगी ।समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद विरेंद्र कुमार सिंह तथा संचालन संस्थान के सचिव डॉ सुरेश कुमार राय ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.